फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एसडीएम ने बाउंड्री वॉल के पीछे अवैध निर्माण रुकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। एसडीएम आरएस पुरा अनुराधा ठाकुर ने आरएस पुरा-दबलैड मार्ग के किनारे गांव खंबे गांव के पास अवैध निर्माण गतिविधियों को रोकने के लिए कार्रवाई की। स्थानीय निवासियों से शिकायत मिलने पर एसडीएम ने मौके पर जाकर पाया कि बाउंड्री वॉल के पीछे निर्माण कार्य किया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि निर्माण की देखरेख करने वाले व्यक्ति के पास भूमि उपयोग परिवर्तन (सीएलयू) प्रमाण पत्र और स्वीकृत साइट प्लान दोनों नहीं थे। एसडीएम ने तत्काल निर्माण सामग्री जब्त कर ली और साइट पर लगाए जा रहे पोल हटवाए। उन्होंने कहा कि यह काम जानबूझकर शाम के समय किया गया था, जब सरकारी कार्यालय बंद थे, ताकि आधिकारिक जांच से बचा जा सके। अनुराधा ठाकुर ने कहा कि प्रशासन अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है और चेतावनी दी कि उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि गेगियां गांव की सड़क के पास इसी तरह के एक अनधिकृत निर्माण को प्रशासन ने रुकवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें