आरएस पुरा। गांव टाडा में शनिवार दोपहर गुज्जरों के कुल्लों में आग लग गई। इसके चलते वहां अफरा-तफरी मच गई। गनीमत यह रही कि इसमें किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि कुल्लों के अंदर पड़ा सारा सामान जलकर राख हो गया। इसमें कपड़े व बर्तन आदि शामिल थे। बताया जा रहा है कि आग़ शॉर्ट सर्किट से लगी। दमकल विभाग की टीम ने पहुंच कर आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार जब कुल्लों में आग लगी तो गुज्जर समुदाय के लोग आराम कर रहे थे। लोगों ने आग लगी देख शोर मचाया तो परिवार सुरक्षित बाहर निकल आया। आग में बरकत अली, मोहम्मद सादिक, मोहम्मद जावेद, जलाल दीन का कुल्ला जलकर राख हो गया। स्थानीय पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।