मीरां साहिब। गांव ढींडेकलां में स्थित आर्य समाज आर्य नगर मंदिर में 79वें ऋषि मेले व 11 कुण्डीय विश्वशांति महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान सुबह यज्ञ व सत्संग किया गया। मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मेला 9 मार्च को संपन्न होगा।
प्रधान हंसराज आर्य सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि धर्म को राजनीति से अलग नहीं किया जा सकता। वेदों में दोनों साथ चलते हैं। महर्षि दयानंद ने प्रगति व सुख के बाधक अंधविश्वास दूर किया। उन्होंने कहा कि समाज के उत्थान के लिए सबको सत्संग में शामिल होना चाहिए ताकि विश्वशांति महायज्ञ में वेद प्रचार का ज्ञान प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि नौ मार्च को ऋषि मेला संपन्न होगा। इस दौरान बिशम्बरदास, चरणदास, सेवा राम, सुखवंत सिंह, बहादुर लाल, मोहन लाल, प्रेमपाल आदि भी मौजूद थे।