फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मुंशी खुद करें सीसीटीएनएस डेटा फीडिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरां साहिब। थानों में तैनात मुंशी को अब खुद ही अपराध एवं अपराधी ट्रैकिंग नेटवर्क एवं सिस्टम (सीसीटीएनएस) डेटा फीडिंग करनी होगी। वे ऑपरेटरों पर ही निर्भर नहीं रहेंगे। यह आदेश एसएसपी जम्मू जोगिंदर सिंह ने पुलिस स्टेशन मीरां साहिब में दिए। उन्होंने यहां क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम्स (सीसीटीएनएस) डेटा फीडिंग प्रक्रिया की समीक्षा की। उनके साथ एसपी मुख्यालय जम्मू, ईरशाद हुसैन राथ व एसडीपीओ आरएस पुरा गुरमीत सिंह भी थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुंशियत को सीसीटीएनएस लैब के साथ विलय कर दें, जिससे सीसीटीएनएस के लिए अलग से कमरे की जरूरत खत्म हो जाएगी। मुंशी और जांच अधिकारी इससे सीखने के लिए अधिक सक्षम होंगे और निश्चित तौर पर परिणाम भी बेहतर आएंगे।

उन्होंने कहा कि हमारा मकसद है कि थानों में प्रभावी पुलिसिंग और कुशल डेटा प्रबंधन हो। इसके लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाना चाहिए। यदि मुंशी आपरेटरों का इंतजार किए बिना ही डोटा फीड कर देंगे तो समय पर कार्रवाई होगी और समय भी बचेगा। जिले के सभी थानेदारों को इस तरह की व्यवस्था करने के लिए कह दिया गया है।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त एसएसपी जम्मू ने आईओ और कर्मचारियों के साथ बातचीत की और उन्हें सीसीटीएनएस, ई-साक्ष्य और ई-समन और आईसीजेएस के साथ-साथ डेटा सेवाओं के व्यापक उपयोग पर ध्यान केंद्रित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी अधिकारियों को सटीकता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए व्यक्तिगत रूप से सीसीटीएनएस में केस विवरण दर्ज करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें