आरएस पुरा। अरनिया से आरएस पुरा की ओर जा रही कार अनियंत्रित हो गई और आगे जा रही बाइक से जा भिड़ी। हादसे में मोटरसाइकिल चालक व पीछे बैठी पत्नी घायल हो गई। हादसे के बाद कार चालक भाग निकला।
गांव दबलैड के पास हुए हादसे में बाइक सवार रशपाल व उसकी पत्नी राज कुमारी निवासी गांव पिंडी सरोचा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को आरएस पुरा उपजिला अस्पताल में लाया गया। यहां उनका उपचार चल रहा है। आरएस पुरा पुलिस ने मामला दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।