फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: महिला किसानों को प्रशिक्षण के साथ सब्जी के पौधे किए वितरित

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। कृषि विभाग पुंछ महिला किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में जुटी है। इसके तहत बुधवार को आत्मा योजना के तहत गांव चंडक, चकतरो और साथरा की पचास से अधिक महिला किसानों को पाली ग्रीन हाउस का दौरा करवाया।
विज्ञापन

यहां उन्हें कृषि अधिकारी मुंशीराम एवं उपजिला कृषि अधिकारी चरणजीत सिंह ने पाली ग्रीन हाउस के बारे में विस्तरित जानकारी दी। साथ ही विभिन्न सब्जियों की हाइब्रिड पौध उगाने के तरीके बताए। उन्होंने महिला किसानों को स्वंय सहायता समूह के तहत पालीग्रीन हाउस स्थापित करने, उसमें पौधों की पनीरी तैयार करने, वरमी कंपोस्ट प्लांट तैयार करने, मधुमक्खी पालन, मशरूम उत्पादन आदि से कमाई करने के बारे में बताया। कार्यक्रम के अंत में महिला किसानों में फूलगोभी, बंदगोभी, ब्रोकली एवं प्याज के पौधे वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें