आरएस पुरा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तारीक हमीद कर्रा रविवार को आरएस पुरा पहुंचे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की।
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता भूषण लाल डोगरा के निवास स्थान पर कर्रा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी ने बेहतर परिणाम नहीं आने पर एक कमेटी का गठन किया है। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर प्रदेश में पार्टी को मजबूत बनाए जाने के साथ राज्य के लोगों की दिक्कतों का समाधान किया जाएगा।
अपने दौरे के दौरान कर्रा पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय रमेश लाल मोटन के निवास स्थान गांव दबलैड भी पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। परिवार के प्रति संवेदना जताई।
इसके बाद पीसीसी अध्यक्ष भारत पाक सीमा सुचेतगढ़ में रीट्रीट सेरेमनी देखने पहुंचे। उन्होंने कहा कि आरएस पुरा क्षेत्र में पर्यटकों के पहुंचने पर यहां के लोगों को रोजगार मिलेगा, वही पर्यटकों को यहां की संस्कृति की जानकारी मिलेगी। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता रवींद्र शर्मा, तरनजीत सिंह टोनी, कांग्रेस नेता भूषण लाल डोगरा, जितेंद्र भगत, जसमीत सिंह, पंच हजारा सिंह, पूर्व सरपंच कुलविन्द्र सिंह, जंग बहादुर मन्हास आदि मौजूद रहे।