फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: परगवाल में बिजली संकट बरकरार, लो वोल्टेज और फॉल्ट से ग्रामीण बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल में अघोषित बिजली कटौती, लो वोल्टेज और बार-बार आने वाले फॉल्ट की समस्या थमने का नाम नहीं ले रही है। लगातार बिगड़ रही बिजली व्यवस्था से ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि आखिर वे अपनी परेशानी किसके सामने रखें, क्योंकि शिकायतों और विरोध-प्रदर्शन के बावजूद स्थिति में कोई सुधार दिखाई नहीं दे रहा।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार दिनभर लाइन में फॉल्ट के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे लोगों को भीषण गर्मी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई घरों में पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण ठीक ढंग से नहीं चल पाए। किसानों को भी सिंचाई कार्य प्रभावित होने की चिंता सता रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन और बिजली विभाग से मांग की कि क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें