फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सांबा जिले के यात्री विश्राम गृहों में 250 यात्री ठहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और बेहतर व्यवस्था के लिए सांबा जिले में बनाए गए विभिन्न यात्री विश्राम गृहों में यात्रियों के ठहरने के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। सोमवार को जिले के अलग-अलग विश्राम गृहों में कुल 250 यात्रियों को ठहराया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ध्यानी स्थित विश्राम गृह में 94 पुरुष और 67 महिलाएं, चीची माता मंदिर विश्राम गृह में 70 पुरुष और 54 महिलाएं तथा तरोर स्थित विश्राम गृह में 14 पुरुष यात्री ठहरे हुए हैं।
जिला प्रशासन की ओर से सभी यात्रियों के लिए भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रशासनिक अधिकारी लगातार विश्राम गृहों का दौरा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दे रहे हैं ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें