फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: परगवाल में गेहूं की कटाई का काम हुआ तेज, 40 कंबाइन मशीनें जुटीं

विज्ञापन
परगवाल में रीपर से भूसा बनाता ट्रैक्टर चालकसंवाद
विज्ञापन
परगवाल। क्षेत्र में गेहूं की कटाई का कार्य जोर-शोर से जारी है। करीब 40 कंबाइन मशीनें खेतों में काम कर रही हैं। किसानों का कहना है कि कंबाइन मशीन से कटाई करवाना सस्ता पड़ता है।
विज्ञापन

खेतों में कटाई करवा रहे स्थानीय किसान नरेन्द्र सिंह, नीलम सिंह, प्रीतम सिंह बताते हैं कि पहले फसल की कटाई हाथों से करनी पड़ती थी। इसके बाद फसल को इकट्ठा कर थ्रेशर से अलग किया जाता था। इस प्रक्रिया में काफी समय और मजदूरों की जरूरत होती थी। सबसे बड़ी समस्या मवेशियों के लिए सूखे चारे (भूसा) को घर तक पहुंचाने की होती थी। इसमें समय और धन दोनों खर्च होते थे लेकिन अब आधुनिक मशीनों की मदद से यह काम बेहद आसान हो गया है। आज लगभग 1800 रुपए से दो हजार रुपये में ट्रैक्टर-ट्रॉली के जरिए भूसा सीधे घर द्वार तक पहुंच रहा है।
किसानों का कहना है कि नई तकनीक ने खेती को पूरी तरह बदल दिया है। अब समय की बचत के साथ-साथ खेती का कार्य अधिक व्यवस्थित और लाभकारी हो गया है। आधुनिक उपकरणों के सही उपयोग से किसान कम मेहनत में बेहतर उत्पादन हासिल कर रहे हैं। इससे उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें