फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: परगवाल में गेहूं की कटाई का काम जोर से शुरू

विज्ञापन
परगवाल में गेहूं की कटाई करती कंवाईन मशीनसंवाद
विज्ञापन
परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल में गेहूं की कटाई का काम शुरू हो गया है। ज्यादातर किसान कंबाइन मशीनों से कटाई करवा रहें हैं।इसके लिए किसानों ने खेतों में डेरा डाला हुआ है। हालांकि कुछ किसान अभी मशीनों के इंतजार में हैं। उनका कहना है कि उनकी गेहूं की फसल पूरी तरह से पक चुकी है। मशीनों के खेतों के पास पंहुचते ही वह भी कटाई शुरू करवा देंगे। पिछले कुछ दिनों में क्षेत्र में फसल को आग लगने की घटनाओं के डर से किसान जल्द से जल्द फसल समेटने में जुट गये हैं।
विज्ञापन

मंगलवार की रात पांच से सात और कंबाइन मशीनें क्षेत्र में पंहुची हैं। किसान सुभाष सिंह, विजय सिंह का कहना है कि पिछले दिनों जिस तरह से आग लगने की घटना घटी है। उससे किसान चिंतित हैं। वह जल्द से जल्द अपनी फसल की कटाई करवाकर काम खत्म करना चाहते हैं। वहीं क्षेत्र में करीब 20 से 25 की संख्या में कंबाइन मशीनें कटाई में जुटी हुई हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि अगर मौसम साफ रहा तो 15 से 20 दिनों तक गेहूं की फसल की कटाई का काम लगभग पूरा हो जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें