फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: परगवाल में दो जगह आग लगने से गेहूं की फसल जली

विज्ञापन
परगवाल में आग से जल रही गेहूं की फसल। - फोटो : paragwal news
विज्ञापन
परगवाल। सीमावर्ती क्षेत्र परगवाल में बुधवार को गेहूं की फसल को आग लगने की दो अलग-अलग घटनाओं ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें डाल दी हैं। पहली घटना गांव जमना वेला में और दूसरी घटना गांव चिवे चक में हुई। इसमें सुरम सिंह और प्रवीण सिंह की करीब 12 कनाल फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

यहां रात को खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को अचानक आग लग गई। आग लगने की घटना से आसपास के गांव के सैकड़ों युवा वहां पहुंच गए। सभी ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। कुछ किसान अपने ट्रैक्टर लेकर खेतों को जोतने लग गए ताकि आग ज्यादा न फैले। हालांकि फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची लेकिन वहां तक नहीं पहुंच पाई जहां आग लगी थी। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
जिस समय फसल को आग लगी उस समय क्षेत्र में आंधी चल रही थी। आग लगने का कारण खेतों से गुजर रही बिजली की तारों में शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

परगवाल में आग से जल रही गेहूं की फसल।- फोटो : paragwal news

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें