फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: परगवाल में खेतों में खड़ी 9 कनाल फसल जलकर राख

विज्ञापन
परगवाल में आग से जल रही गेहूं की खडी फसल स्रोत ग्रामीण - फोटो : संवाद
विज्ञापन
परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल के गांव जमना वेला में बुधवार को खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे आसपास के किसानों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

आग की लपटें उठती देख ग्रामीण तुरंत मौके पर इकट्ठा हो गए और अपने स्तर पर ही आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पा लिया। इससे बड़ा नुकसान होने से टल गया। हालांकि आग से गारू राम, की 8 कनाल जबकि मुलतान सिंह की एक कनाल गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। आग लगने का कारण खेतों से गुजर रही बिजली की तारों से निकली चिंगारी से लगने का अंदेशा जताया जा रहा है। इस घटना से किसानों में डर और चिंता का माहौल बन गया।
ग्रामीणों का कहना है कि हर साल फसल पकने के समय दमकल विभाग की गाड़ी क्षेत्र में तैनात की जाती है। इससे आग लगने की घटनाओं पर तुरंत काबू पाया जाता है। इस बार दमकल वाहन क्षेत्र में नहीं पहुंचा था, जिससे ऐसे हादसों का खतरा बढ़ गया है। हालांकि शाम को क्षेत्र में दमकल विभाग की गाड़ी पहुंच गई जिससे किसानों ने संतोष जाहिर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें