फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: लोगों का गुस्स फूटा तो आठ दिनों से जारी पानी की किल्लत एक घंटे में खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। खौड़ क्षेत्र की पंचायत लोअर नरेयाणा में बीते आठ दिनों से जारी पेयजल संकट आखिरकार लोगों का धैर्य टूटने के बाद समाप्त हो गया। ग्रामीणों द्वारा पंचायत मुख्यालय में किए गए जोरदार प्रदर्शन ने जल शक्ति विभाग को महज एक घंटे के भीतर हरकत में आने पर मजबूर कर दिया। एक घंटे में ट्रांसफॉर्मर ही नहीं बदला बल्कि लोगों के लिए पानी टैंकर भी मंगवाए गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लगभग आठ दिन पूर्व बिजली गिरने के कारण जल शक्ति विभाग की विद्युत लाइन का ट्रांसफॉर्मर खराब हो गया था। इसके चलते पूरे क्षेत्र में पानी की सप्लाई ठप हो गई थी। ग्रामीण लगातार विभागीय अधिकारियों को फोन कर समस्या के समाधान की मांग कर रहे थे लेकिन उनकी शिकायतों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लंबे इंतजार और उपेक्षा से परेशान होकर पंचायत के लोगों ने एकजुट होकर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का असर तुरंत देखने को मिला और विभाग ने तत्परता दिखाते हुए न केवल खराब ट्रांसफॉर्मर को बदल दिया बल्कि पानी की आपूर्ति बहाल होने तक राहत के तौर पर पानी के टैंकर भी भेजे। इस पर पंचायत के लोगों ने विभाग के अधिकारियों का आभार भी जताया।
ग्रामीणों ने प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई का स्वागत किया। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि यदि समय पर उनकी समस्या का समाधान किया जाता तो उन्हें सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ता। उन्होंने भविष्य में ऐसी लापरवाही न बरतने की चेतावनी भी दी। यह घटना एक बार फिर दर्शाती है कि जब आम जनता संगठित होकर अपनी आवाज बुलंद करती है तो प्रशासन को कार्रवाई के लिए बाध्य होना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें