फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: परगवाल में बढ़ते बिजली बिलों को लेकर ग्रामीणों में रोष

Wed, 11 Feb 2026 02:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लगाया मनमानी का आरोप
विज्ञापन

परगवाल। अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे क्षेत्र परगवाल के ग्रामीणों ने मंगलवार को बिजली बिलों को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग जानबूझकर उनके खातों में जरूरत से कहीं अधिक बिल डाल रहा है जिससे आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि कई ऐसे उपभोक्ता हैं जो नियमित रूप से बिजली बिल जमा कर रहे हैं और पिछले कुछ महीनों से उनके बिलों में अचानक बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसको भर पाना उनके लिए मुश्किल हो रहा है। स्थानीय ग्रामीण रमेश कुमार, पुरुषोत्तम शर्मा, शाम सिंह का कहना था की विभाग की ओर से न तो सही तरीके से मीटर रीडिंग ली जा रही है और न ही शिकायतों पर समय रहते कोई कार्रवाई की जाती है। उन्होंने कहा कि सीमा क्षेत्र होने के कारण पहले से ही कई तरह की परेशानियों का सामना कर रहे हैं दूसरा बिजली विभाग की इस लापरवाही से और अधिक परेशान हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे सामूहिक रूप से आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें