फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बुजुर्ग महिला को प्रसाद देकर उड़ाईं सोने की बालियां

Wed, 11 Feb 2026 01:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित महिला ने विजयपुर पुलिस थाने में दर्ज करवाई शिकायत
विज्ञापन

विजयपुर। सरकारी एक्सीडेंट अस्पताल में अज्ञात महिला एवं पुरुष ने संध्या देवी को बीमार बताकर प्रसाद खिलाया और कान की दोनों वालियां (आभूषण) लेकर फरार हो गए। विजयपुर पुलिस थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई है।
और अस्पताल में इलाज करवाने आई हुई थी और उसे महिला व पुरुष मिले। इन्हें वह जानती नहीं थी। पुलिस को दी शिकायत में संध्या देवी (65) निवासी सिद स्वांखा ने बताया कि वह अस्पताल में इलाज करवाने आई थी। इस दौरान उसे अज्ञात महिला व पुरुष ने रोका और कहा कि वे कुछ अस्वस्थ लग रही है। उन्होंने प्रसाद ग्रहण करने के लिए कहा। इसके बाद उन्होंने प्रसाद निकालकर सामने रख दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुष के साथ वाली आई महिला ने प्रसाद की पोटली में अपने गहने डाल दिए और कहा कि इससे व मंत्र जाप करने से प्रसाद पवित्र हो जाएगा। इसके साथ ही आरोपी महिला ने प्रसाद की पोटली में जेवर रखने के लिए कहा। पहले जेवर डालने से मना किया लेकिन झांसे में आकर अपनी दोनों बालियां प्रसाद की पोटली में डाल दी। आभूषण डालने के बाद महिला व पुरुष ने उस पोटली में गांठ बांध दी। इसके बाद कहा कि वे कुछ समय के बाद इस पोटली को खोलकर सोने के जेवर निकाल ले और प्रसाद खाना शुरू करे तो एकदम स्वस्थ हो जाएगी। इसके बाद महिला व पुरुष दोनों मौके से फरार हो गए। जब पोटली खोली तो उसमें सिर्फ प्रसाद ही था और जेवर गायब थे। इसके बाद उन्होंने अपने साथ हुई धोखाधड़ी की बात परिवार के लोगों को बताई और फिर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। थाना प्रभारी सुमित शर्मा ने बताया कि पुलिस घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। आरोपियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें