फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बाढ़ के पांच महीनों के बाद भी परगवाल के मुख्य मार्ग जस के तस

Tue, 10 Feb 2026 01:47 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
परगवाल पंहुचने वाला मुख्य मार्ग की हालत
विज्ञापन
जगह-जगह सड़कें टूटी, कई स्थानों पर बने गहरे गड्ढे
विज्ञापन

परगवाल। चिनाब नदी में आई विनाशकारी बाढ़ के पांच महीनों के बाद भी परगवाल के मुख्य मार्ग जस के तस हैं। पानी के तेज बहाव में परगवाल पहुंचने वाला एकमात्र मुख्य मार्ग पानी में बहने से क्षेत्र का संपर्क अन्य इलाकों से तीन दिनों तक के लिए कट गया था। वेली नाले पर बने कई महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग भी पानी में समा गए थे जिस कारण आम लोगों के साथ-साथ सेना और बीएसएफ को भारी परेशानियों के साथ नुकसान भी झेलना पड़ा था।
प्रशासन ने पानी उतरने के तीन दिन बाद मुख्य मार्ग व अन्य संपर्क मार्गों पर अस्थायी रूप से मिट्टी डालकर आवाजाही तो बहाल कर दी थी, लेकिन अब तक इन मार्गों का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। इस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा और मुख्य मार्ग का स्थाई समाधान करने की मांग कर रहे हैं। स्थानीय निवासी विनय शर्मा, विपिन शर्मा और सोहन लाल का कहना था कि प्रमुख मार्ग की हालत बेहद खराब हो चुकी है। जगह-जगह सड़कें टूटी हुई हैं और कई स्थानों पर बहुत गहरे गड्ढे बन गए हैं। खासकर सिदरवां से माला वेला, तक गांव नरसिहंपुर से परगवाल तक मुख्य मार्ग की हालत खस्ता है। गड्ढों के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय या बारिश के दौरान ये गड्ढे दिखाई नहीं देते जिससे दोपहिया वाहन चालक और पैदल राहगीर सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार शिकायत करने के बावजूद संबंधित विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। यहां तक की विभाग ने गड्ढे भरने में भी अपनी दिलचस्पी नहीं दिखाई है। इससे दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द मुख्य मार्ग की मरम्मत करवाई जाए इससे किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

परगवाल पंहुचने वाला मुख्य मार्ग की हालत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें