फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शहीद डिप्टी कमांडेंट तरुण कुमार गुप्ता को श्रद्धांजलि दी

विज्ञापन
विज्ञापन
परगवाल। बीएसएफ की 195वीं वाहिनी ने शनिवार को परगवाल सेक्टर की अग्रिम तरुण सीमा चौकी पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें शहीद डिप्टी कमांडेंट तरुण कुमार गुप्ता एवं अंगरक्षक उदय कुमार को उनकी 13वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

इस मौके पर द्वितीय कमान अधिकारी कार्यवाहक कमांडेंट मंयक उनियाल समेत सीमा सुरक्षा वल के अधिकारी, जवान तथा काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। इस मौके पर शहीद की जीवनी पर रोशनी डालते कार्यवाहक कमांडेंट ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल अपने शहीदों की शहादत को कभी नहीं भूलता। इस प्रकार के आयोजन के माध्यम से उन्हें सम्मान देता है। उन्होंने कहा तरुण कुमार गुप्ता का जीवन एवं बलिदान सदा ही सीमा प्रहरियों को जोश लगन एंव कर्तव्य निष्ठा के लिए प्रेरित करता रहेगा। उन्होने कहा कि तरुण कुमार गुप्ता का यह सर्वोच्च बलिदान सीमा सुरक्षा बल और राष्ट्र के लिए प्रेरणा का स्रोत है। सीमा सुरक्षा बल उनके अदम्य साहस, वीरता और देशभक्ति को सदा स्मरण करता रहेगा। इस मौके पर दो मिंनट का मौन रख कर शहीदों की आत्मा की शांति की कामना की गई।
शहीद तरुण कुमार गुप्ता का जन्म 29 दिसंबर 1973 को उदयपुर राजस्थान में हुआ था। 5 जुलाई 1999 में वह सीमा सुरक्षा बल में नियुक्त हुए थे। 26 जुलाई 2012 में सुंदरबनी तैनाती के दौरान नियंत्रण रेखा के पास ड्यूटी से लौटते समय उनकी जिप्सी बादल फटने से आई बाढ़ की चपेट में आ गई थी। उनके साथ कांस्टेबल उदय कुमार भी वीरगति को प्राप्त हुए थे। उनका पार्थिव शरीर दो दिन बाद मनावर तवी नदी से मिला था। वीरगति प्राप्त करने वाले तरुण कुमार गुप्ता की स्मृति एवं सम्मान में निकोवाल सीमा चौकी का नाम बदलकर तरुण कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें