परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल में मंगलवार को तहसीलदार मंजीत सिंह ने पतंग विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण किया। उन्होंने दुकानदारों से अपील की की वह अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को समझें और चीन गट्टू न बेचें। इस दौरान चौकी प्रभारी अमित सिंह भी उनके साथ मौजूद थे।
उन्होंने दुकानदारों से कहा कि थोड़े से पैसे के लालच में मासूम जिंदगियों के साथ खिलवाड़ न करें तथा एक अच्छे नागरिक होने का फर्ज निभाएं। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों के परिजनों से अपील की की वह अपने बच्चों पर नजर रखें। इस अवसर पर दुकानदारों ने कहा कि वह चीनी डोर की बिक्री नहीं करते तथा भविष्य में भी इसकी बिक्री नहीं करेंगे।