फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील कार्यालय खौड़ में रिश्वत के बिना काम नहीं होते : जोगी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। छंब विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक खौड़ से नेकां सचिव देवीदयाल जोगी ने कहा कि खौड़ तहसील कार्यालय में काम करवाने आने वाले लोगों से कोर्डवर्ड में रिश्वत ली जाती है। हर प्रकार का दस्तावेज चाहे मृत्यु प्रमाण पत्र की रजिस्ट्रेशन हो, आय प्रमाणपत्र लेना हो या फिर अपनी भूमि के रिकॉर्ड के लिये कोई दस्तावेज लेना हो, बिना रिश्वत कोई काम नहीं होता।
विज्ञापन

नेकां सचिव देवी दयाल जोगी ने कहा कि तहसीलदार कार्यालय में रिश्वत लेने के लिए गरीब जनता को परेशान किया जा रहा है। यहां कोई सुनने वाला नहीं है। देवी दयाल जोगी ने डीसी जम्मू से अपील की कि इस पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें