सांबा। कस्बे के ऐतिहासिक चीची माता मंदिर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक जागरूकता शिविर लगाया गया। इस दौरान शिविर में पहुंचने वाले यात्रियों को मलेरिया व डेंगू के बारे में जानकारी दी गई। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में दवा का छिड़काव किया गया। लोगों को जानकारी दी गई कि कैसे मलेरिया व डेंगू से बचाव करना है।
स्वास्थ्य विभाग की सीएमओ डॉ. ऋचा अरोड़ा ने कहा कि चीची माता मंदिर में अमरनाथ यात्रियों के लिए आधार शिविर बनाया गया है। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश जारी किए हैं कि आधार शिविरों में दवा का अधिक सप्रे किया जाए। लंगर स्थलों के आसपास भी सप्रे किया जाए।