फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दो लाख की मदद से गोलाबारी में क्षतिग्रस्त घरों की मरम्मत करवा सकेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
परगवाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से गोलाबारी से क्षतिग्रस्त हुए घरों के लिए दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि और जम्मू कश्मीर डिवीजन के लिए दो बॉर्डर बटालियन की घोषणा का सीमावर्ती क्षेत्र परगवाल के ग्रामीणों ने स्वागत किया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरफ से बॉर्डर पर बसे लोगों को देश का प्रथम प्रहरी कहना गौरव का क्षण था। नई बस्ती निवासी बचन लाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से आर्थिक सहायता की घोषणा को सराहा। उन्होंने कहा कि इस धनराशि से कम से कम वह अपने घरों की मरम्मत करा सकेंगे। बचन लाल ने कहा कि उनका घर भी पाकिस्तान की तरफ से हुई गोलाबारी में क्षतिग्रस्त हुआ है। दूसरी तरफ जम्मू कश्मीर डिवीजन के लिए दो बॉर्डर बटालियन की घोषणा का क्षेत्र के युवाओं में स्वागत किया है। मंजीत सिंह, संदीप कुमार, देव सिंह का कहना है कि यह बॉर्डर पर रहने वाले युवाओं के लिए यह एक अच्छी पहल है। इससे युवाओं में फोर्स में भर्ती होने की उम्मीद और बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें