फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: परगवाल में छह मोर्टार शैल निष्क्रिय किए

विज्ञापन
परगवाल में खेतों में पड़े मोर्टार, जिन्हें निष्क्रिय किया गया। - फोटो : paragwal news
विज्ञापन
परगवाल/मीरां साहिब/ सांबा। सीमावर्ती क्षेत्र परगवाल में शनिवार को सेना की इंजीनियरिंग रेजिमेंट के बम निरोधक दस्ते की टीम ने करीब 6 मोर्टार शेल को निष्क्रिय किया। जानकारी के अनुसार ये सभी मोर्टार परगवाल सेक्टर के गांवों में पाकिस्तान की तरफ से गिराये गये थे। बम किसी कारणवश फटे नहीं थे, जिनको निष्क्रिय किया गया है।
विज्ञापन

वहीं, मीरां साहिब के गांव कोटली मियां फत्ता के खेत में शुक्रवार शाम को मिले मोर्टार शेल को शनिवार को निष्क्रिय किया गया। पाकिस्तान की गोलाबारी में ये बम गांव के विजय कुमार पुत्र थोडू राम के खेत में मिला था। इसके अलावा सांबा। के सीमावर्ती अबताल गांव के अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास शनिवार को स्थानीय लोगों को एक मोर्टार शैल मिला। उन्होंने सुरक्षा बलों को इसकी सूचना दी। इस पर तेजी से कार्रवाई शुरू की गई।
सूचना पर पहुंचे बम निरोधक दस्ते ने दोपहर बाद उसे निषि्क्रय कर दिया। मोर्टार शेल को निषि्क्रय करने के दौरान हुए धमाके से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें