परगवाल। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व उपमुख्यमंत्री तारा चंद ने बुधवार को सीमावर्ती क्षेत्र परगवाल का दौरा किया। उन्होंने संघर्ष विराम के बाद जमीनी हकीकत का जायजा लिया।
इस मौके पर उन्होंने गांव नरसिहंपुर और नई बस्ती जमना वेला पंहुचकर ग्रामीणों का हालचाल जाना और केंद्र और प्रदेश सरकार से गोलाबारी से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए तुरंत सर्वेक्षण टीमें भेजने का आग्रह किया। उन्होंने गोलाबारी प्रभावित लोगों के लिए सुरक्षित जगह पर 10 मरले के प्लॉट और पांच लाख रुपये की सहायता राशि की मांग की।