फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: परगवाल में खेतों में लगी आग, 17 किसानों की 125 कनाल में खड़ी फसल राख

विज्ञापन
परगवाल में खेतों में लगी आग। - फोटो : paragwal news
विज्ञापन
परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल के गांव भलवाल मोलू में शनिवार को गेहूं की खड़ी फसल को आग लग गई। 17 किसानों की करीब 125 कनाल में खड़ी फसल जलकर राख हो गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन

किसान नरेन्द्र सिंह, मंजीत सिंह ने बताया कि आग की लपटें उठतीं देख वह शोर मचाते हुए खेतों तक पहुंचे। पेड़ की छाल व झाड़ियों से आग बुझाने का प्रयास किया। फसल को आग लगी देख 10-12 किसान अपने ट्रैक्टर लेकर खेतों में पहुंच गये और जोत दिया। एक जेसीबी चालक ने भी आग बुझाने में काफी मदद की। घटना की जानकारी पुलिस व दमकल को दी गई। मौके पर दमकल वाहन भी पहुंचा, लेकिन उस जगह पर नहीं जा पाया जहां आग ने ज्यादा तांडव मचाया था। ट्रैक्टर चालकों और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।
आग लगने की खबर सुनते ही राजस्व विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों के हुए नुकसान का मौके पर जायजा लिया। ग्रामीणों ने बताया कि खेतों के बीच से गुजर रही बिजली की लाइन में शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से यह आग लगने का अंदेशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें