विजयपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जम्मू ने अत्याधुनिक उन्नत जीनोमिक्स और सटीक चिकित्सा केंद्र में प्रयोगशाला का संचालन शुरू कर दिया है। उद्घाटन समारोह में एम्स जम्मू के कार्यकारी निदेशक और सीईओ प्रो. (डॉ.) शक्ति कुमार गुप्ता, डीन रिसर्च और मेडिकल सुपरिंटेंडेंट लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. सुनील कांत, डीन (अकादमिक) प्रो. डॉ. मीता गुप्ता सहित प्रतिष्ठित नेताओं और विशेषज्ञों ने भाग लिया।
केंद्र अत्याधुनिक नेक्स्ट जेनरेशन सीक्वेंसिंग (एनजीएस) तकनीक से लैस है। यह सुविधा कैंसर रोगियों के लिए व्यापक जीनोमिक प्रोफाइलिंग को सक्षम बनाती है। इससे चिकित्सकों को अत्यधिक लक्षित, व्यक्तिगत उपचार योजनाएं तैयार करने में मदद मिलती है। जीनोमिक डेटा को एएल-संचालित निदान के साथ एकीकृत करके केंद्र का उद्देश्य प्रारंभिक रोग का पता लगाना, चिकित्सा चयन को अनुकूलित करना और अप्रभावी उपचारों को कम करना है। इससे रोगी के परिणामों और जीवन की गुणवत्ता में सुधार होता है। एम्स जम्मू में एनजीएस परीक्षण अब सस्ती दरों पर उपलब्ध होंगे। संवाद