फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मनावर तवी तथा आसपास के जंगलों में चलाया तलाशी अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। पुलिस तथा सेना की तरफ से मंगलवार को मनावर तवी तथा उसके आसपास के जंगलों में फिर तलाशी अभियान चलाया गया। बता दें कि बीते शुक्रवार एलओसी पर पलांवाला सेक्टर के सीमावर्ती गांव ढखर में वीडीजी के सदस्य ने चार संदिग्ध लोगों को देखा था। इस पर पुलिस तथा सेना की तरफ से पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया था, लेकिन कोई भी सुराग नहीं लग पाया था।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पुलिस तथा सेना की तरफ से शुक्रवार से क्षेत्र में लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है और क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी गई है। मंगलवार को भी बटल तथा ढखर क्षेत्र के जंगलों तथा मनावर तवी के आसपास पुलिस तथा सेना की तरफ से तलाशी अभियान चलाया गया। सूत्रों के अनुसार सेना को संदिग्धों के क्षेत्र में ही छिपे होने का शक है। सेना तथा पुलिस की तरफ से क्षेत्र में दिन रात नाके लगाकर आने जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है।
जम्मू कश्मीर पुलिस की सीमावर्ती पुलिस चौकी जोगवां के चौकी प्रभारी रोशन लाल तथा थाना प्रभारी खौड़ नीरज चौधरी क्षेत्र में हर गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं। नीरज चौधरी ने बताया कि अक्तूबर माह में भी इसी क्षेत्र में सीमा पार से घुसपैठ कर क्षेत्र में घुसे तीन आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने बटल के शिव आसन मंदिर में मार गिराया था। जिस जगह पर शुक्रवार को वीडीजी के सदस्य ने संदिग्धों को देखा था, बटल का शिव आसन मंदिर वहां से कुछ ही दूरी पर है। इसे पुलिस तथा सेना हलके में नहीं ले रही है और क्षेत्र में लगातार नजर बनाये हुए है। सेना तथा पुलिस की तरफ नाके लगाकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें