ज्यौड़ियां। कस्बा खौड़ में सोमवार को सैनिक समाज सभा खौड़ की तरफ से बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान सभा की तरफ से आगामी दो साल के लिए नई कमेटी का गठन किया गया। नई कमेटी में रिटायर्ड कैप्टन सुरम सिंह को सभा का चेयरमैन चुना गया। साथ ही रिटायर्ड कैप्टन शमशेर सिंह को अध्यक्ष, रिटायर्ड कैप्टन शाम लाल को सचिव तथा कैप्टन बलभद्र सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया। सभा की तरफ से लोहड़ी का त्योहार भी मनाया गया। सभी लोगों ने एक दूसरे को लोहड़ी की शुभकामनाएं दीं और अग्निदेव को अर्घ्य दिया।
बैठक के दौरान सभा की तरफ चुने गये सभी लोगों ने आश्वासन दिया कि हमें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है हम उसे इमानदारी से निभाएंगे। सभा की तरफ से आयोजित बैठक में जम्मू कश्मीर बैंक शाखा चक्क मलाल के मैनेजर राकेश सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने सभा के लोगों को कई प्रकार की सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया।
मैनेजर राकेश सिंह ने कहा कि क्षेत्र से हमारे पास 29 सौ ऐसे खाता धारक हैं जो सरकार की तरफ से जारी किसान निधि योजना के तहत दो हजार रुपये तो ले रहे हैं लेकिन उन्होंने अभी तक केसीसी नहीं बनाया है। हमारी उन सभी धारकों से अपील है की वह लोग केसीसी बनवा कर योजना का अधिक लाभ लें।
बैठक में क्षेत्र के रिटायर्ड सैनिकों की तरफ से कईं प्रकार की समस्याओं पर भी चर्चा की गई। बैठक के दौरान कैप्टन सीडी शर्मा, कैप्टन प्रभात सिंह, सुबेदार मेजर सुखदेव मन्हास, सुबेदार अशोक कुमार, सुबेदार कुलदीप राज, कैप्टन रंजीत सिंह, नायब सुबेदार गुलबदन सिंह, सूरज सिंह, हवलदार सुखदेव सिंह, पूर्व चेयरमैन कैप्टन बलवान सिंह सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे।