फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सांबा में 8 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना, जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से 6 से 8 जुलाई के दौरान जिला सांबा में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक तथा कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन सांबा ने लोगों के लिए मौसम संबंधी परामर्श (एडवाइजरी) जारी करते हुए सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है।
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने नागरिकों से नदियों, नालों, खड्डों और जलभराव वाले क्षेत्रों को पार करने से बचने की सलाह दी है। साथ ही जलमग्न सड़कों, क्षतिग्रस्त पुलों अथवा तेज बहाव वाले स्थानों पर वाहन न चलाने की हिदायत दी गई है।
एडवाइजरी में अभिभावकों से बच्चों को नदियों, नालों और बाढ़ संभावित क्षेत्रों से दूर रखने का आग्रह किया गया है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने तथा आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। प्रशासन ने लोगों से केवल आधिकारिक मौसम अपडेट और जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का ही पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन

किसी भी आपात स्थिति में सहायता के लिए जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के हेल्पलाइन नंबर 01923-241004 एवं 01923-246001, आपातकालीन सहायता प्रणाली 112 तथा पुलिस नियंत्रण कक्ष सांबा के नंबर 95416-49001 पर संपर्क किया जा सकता है।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, अफवाहों पर ध्यान न दें और अपनी व अपने परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें