फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: डिवकॉम ने किया यात्री विश्राम गृह का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था और सुविधाओं का जायजा लेने के लिए संभागीय आयुक्त रमेश कुमार ने उपायुक्त जम्मू रमेश कुमार ने उपायुक्त सांबा आयुषी सूदन के साथ चीची देवी में स्थित अमरनाथ यात्री विश्राम गृह का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

संभागीय आयुक्त ने स्वास्थ्य, बिजली, पेयजल, स्वच्छता और अन्य सुविधाओं की भी समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अमरनाथ यात्रियों से अपील की कि वह बिना पंजीकरण के यात्रा आगे न बढ़ाएं और प्रशासन द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उन्होंने एसएसपी सांबा के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें