फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: विधायक ने विकास कार्यों को लेकर लोगों से मांगे सुझाव

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. देवेंद्र मन्याल ने राजपुरा कस्बे में जनसुनवाई आयोजित कर ग्रामीणों से क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सुझाव मांगे। इस दौरान लोगों ने गली-नालियों के निर्माण, पेयजल व्यवस्था, कम्युनिटी हॉल, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं से विधायक को अवगत कराया।
विज्ञापन

डॉ. मन्याल ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव और गली-मोहल्ले का समान रूप से विकास किया जाएगा तथा कोई भी क्षेत्र विकास से वंचित नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि बिजली, पानी, सड़क, गली और नालियों जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सरकारी स्कूलों की जर्जर इमारतों की मरम्मत और आवश्यक विकास कार्यों के लिए भी विशेष प्रयास किए जाएंगे। इसके अलावा स्नूरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की खस्ताहाल इमारत की मरम्मत कर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में भी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि विकास योजनाएं जनता की जरूरतों के अनुरूप तैयार की जाएंगी, इसलिए प्रत्येक गांव से सुझाव लेकर प्राथमिकता तय की जा रही है। उन्होंने लोगों से क्षेत्र के विकास में सक्रिय सहयोग देने की भी अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें