सांबा। जिले में तैनात महिला कांस्टेबल की शिकायत पर पुलिस ने पुलिस उपनिरीक्षक पीएसआई के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्रथम बॉर्डर बटालियन की महिला कांस्टेबल जो वर्तमान में थाना सांबा में तैनात हैं, ने पीएसआई विक्रांत कोतवाल के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में महिला की मर्यादा भंग करने, आपराधिक धमकी देने तथा अन्य संबंधित आरोप लगाए गए हैं।
शिकायत के आधार पर सांबा थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। बताया गया है कि पीएसआई विक्रांत कोतवाल पहले पुलिस पोस्ट रख अंब टाली के प्रभारी के रूप में तैनात थे। वर्तमान में वह डोडा में कार्यरत हैं। उसने महिला पुलिसकर्मी को शादी का भी झांसा दिया था। जबकि वह पहले से ही शादीशुदा है। पुलिस ने एक उच्चाधिकारी को मामले की जांच सौंपी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।