फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रानी सुचेत सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ सामूहिक योगाभ्यास

विज्ञापन
सांबा। कस्बे के रानी सुचेत सिंह स्टेडियम में योग करते ​उपायुक्त व अन्य
विज्ञापन
सांबा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से रानी सुचेत सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में योगाभ्यास का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से आए सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सामूहिक योगाभ्यास किया और योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का नेतृत्व उपायुक्त सांबा आयुषी सूदन ने किया। उन्होंने स्वयं प्रतिभागियों के साथ कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करते हुए योग के महत्व पर प्रकाश डाला। जिला नोडल अधिकारी आयुष डॉ. रेनू दास ने की। जिला प्रशासन ने इसे जनस्वास्थ्य और सामुदायिक कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। मौके पर एसीआर अजय भारती भी मौजूद रहे।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भी 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। एम्स जम्मू के कार्यकारी निदेशक प्रो. डीएन शर्मा ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, सद्भाव और सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने का संदेश देता है। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया। उधर, जिले के राजपुरा, घगवाल, विजयपुर, रामगढ़, पुरमंडल आदि में भी योग शिविर लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें