फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रोजगार मेले में पहुंची 15 प्रतिष्ठित कंपनियांं

Sun, 21 Jun 2026 02:12 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला रोजगार एवं परामर्श केंद्र सांबा ने शनिवार को रोजगार मेले का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिला रोजगार एवं परामर्श केंद्र सांबा ने शनिवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें जिले के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 300 से अधिक रिक्तियां प्रदान की गईं।
रोजगार मेले में 15 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया और विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं के लिए नौकरी के अवसर उपलब्ध कराए। भाग लेने वाली प्रमुख कंपनियों में कैडिला फार्मास्युटिकल लिमिटेड, जाइस फार्मा लिमिटेड, आईटीसी लिमिटेड, जय बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड, बीडी सिक्योरिटी, रैक्सा सिक्योरिटी, जम्मू मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड सहित अन्य कंपनियां शामिल रहीं।
विज्ञापन

कंपनियों ने उद्योग, फार्मास्युटिकल, कृषि, सुरक्षा, सेल्स और अन्य क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्रदान किए। रोजगार मेले में 400 से अधिक नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थियों ने भाग लेकर कंपनियों के प्रतिनिधियों से सीधे संवाद किया।

सांबा के विधायक सुरजीत सिंह सलाथिया ने युवाओं को रोजगार मेले में सक्रिय रूप से भाग लेने और उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बेरोजगार युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और नियोक्ताओं से सीधे संपर्क स्थापित कर रोजगार प्राप्त करने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करते हैं।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान सहायक निदेशक रोजगार सांबा नरेश कुमार ने युवाओं को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने के लिए मिशन युवा पोर्टल पर पंजीकरण कराने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि मिशन युवा के तहत पंजीकृत उम्मीदवारों को नैनो, एमएसएमई, सनराइज एवं फोकस सेक्टर और मौजूदा उद्यम योजनाओं के अंतर्गत सब्सिडी आधारित वित्तीय सहायता प्राप्त करने का अवसर मिलता है। साथ ही पंजीकृत उम्मीदवार ऑनलाइन नौकरी के लिए आवेदन भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें