फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दौलतपुर में लावारिस कुत्ते ने 12 को काटा

Thu, 18 Jun 2026 01:50 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
सांबा। जिले के दौलत पुर में लावारिस कुत्तों के का5ने से हुए घायल जिला अस्पताल में भर्ती - फोटो : samvad
विज्ञापन
गांव में दहशत का माहौल, घायलों का अस्पताल में उपचार जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले के विजयपुर के दौलतपुर गांव में बुधवार को लावारिस कुत्ते के हमले से हड़कंप मच गया। एक कुत्ते ने अलग-अलग स्थानों पर 12 लोगों को काट लिया। अचानक हुए हमलों से गांव में दहशत का माहौल है। लोग घरों से निकलने में सतर्कता बरत रहे हैं।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत उपचार के लिए एम्स विजयपुर पहुंचाया। यहां प्राथमिक चिकित्सा एंटी-रेबीज टीके उपलब्ध नहीं होने पर उन्हें जिला अस्पताल सांबा में भर्ती करवाया गया है। सूत्रों के अनुसार सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन

परवीन चौधरी के अनुसार कुत्ता शाम से ही आक्रामक व्यवहार कर रहा था और राह चलते लोगों, बच्चों और बुजुर्गों पर हमला कर दिया। इससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद कुत्ते को गांव से दूर भगाया। घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन और नगर निकाय से लावारिस कुत्ते की बढ़ती समस्या पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लावारिस कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने मांग की है कि कुत्तों को पकड़ने और उनके नसबंदी अभियान को प्रभावी ढंग से चलाया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो वे प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। घायलों में करण 10 पुत्र शशी पाल, सुदेश कुमारी 55 का सांबा जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक गंभीर घायल माधव 10 को जम्मू रेफर किया गया है। बताया गया है कि कुछ घायल विजयपुर और अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में उपचार करवा रहे हैं।
विज्ञापन

कोट
किसी भी जानवर के काटने की स्थिति में तुरंत अस्पताल पहुंचकर उपचार और एंटी-रेबीज टीका लगवाएं। पांच घायल जिला अस्पताल पहुंचे है जिनको सीरम और एंटी रैबीज इंजेक्शन दिए गए हैं।
- डॉ. मोहिंदर कुमार, अधीक्षक जिला अस्पताल सांबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें