सीमांत इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी
संवाद न्यूज़ एजेंसी
अरनिया। बिश्राह ब्लाक की अरनिया स्वास्थ्य जोन के चार स्वास्थ्य केंद्रों के इन्फ्रास्ट्रक्चर सुधार और भवन निर्माण के लिए कुल 80 लाख रुपये जिला कैपेक्स बजट के तहत जारी किए गए हैं। इस फंड का उपयोग प्राइमरी हेल्थ सेंटर अरनिया, स्वास्थ्य केंद्र पिंडी चाड़कां, पिंडी कुदवाल और तरेबा में किया जाएगा।
प्राथमिक हेल्थ सेंटर अरनिया के लिए 6 लाख 30 हजार रुपये, पिंडी चाड़कां के लिए 18 लाख रुपये और पिंडी कुदवाल के लिए 45 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। तरेबा केंद्र के लिए भी धनराशि का प्रावधान किया गया है, जिससे कुल मिलाकर चारों केंद्रों की आवश्यकताएं पूरी होंगी। पीडब्ल्यूडी विभाग ने इन केंद्रों के लिए डीपीआर बनाने का काम स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार शुरू कर दिया है।
सीमांत क्षेत्रों से सटे इन केंद्रों के भवनों के नवीनीकरण से स्थानीय निवासियों की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा। लोगों को शहर जाकर इलाज कराने की आवश्यकता घटेगी।
- रघुवीर सिंह, निवासी पंचायत चंगिया
गांव के स्वास्थ्य केंद्र में वर्षों पुरानी असुविधाओं की पूर्ति होगी और प्राथमिक स्तर पर ही बेहतर सेवाएं मिलने से ग्रामीणों को राहत मिलेगी।
कुलदीप राज, निवासी पिंडी चाड़कां कलां
कोट
डीपीआर का कार्य जारी है। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू होगा।
- पुरुषोत्तम कुमार, जेई पीडब्ल्यूडी
कोट
मूलभूत सुविधाओं को लेकर वह हमेशा प्रयासरत हूं। लोगों को गांव में ही सुविधा मुहैया करना प्राथमिकता है। लोगों के लिए अनेक प्रकार की योजनाएं बनाई जा रही हैं। वाइब्रेंट विलेज इसका एक सीधा उदाहरण है।
-विधायक राजीव भगत