फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कचरे ने बिगाड़ी व्यवस्था, लोग खुद कर रहे सफाई

Sat, 06 Jun 2026 03:43 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
सांबा। कस्बे में फैली गंदगी
विज्ञापन
सांबा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही। इसके चलते कस्बे में सफाई व्यवस्था प्रभावित रही। कई जगह कूड़े के ढेर लग गए। हड़ताल के कारण नगर परिषद क्षेत्र में गंदगी का आलम बना हुआ है। इससे स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है।

स्थानीय पूर्व पार्षद इंदु जम्वाल, कमल भट्टी, केमिस्ट संगठन के प्रधान नीलम सिंह और मनोज कुमार का कहना है कि वह अपने स्तर पर घरों और आसपास के क्षेत्रों से कचरा एकत्र कर निर्धारित स्थानों और डस्टबिनों में डाल रहे हैं। दुकानदार दुकानों के सामने सफाई कर कचरे को डस्टबिनों तक पहुंचा रहे हैं। कई डस्टबिन पूरी तरह भर चुके हैं। लोगों ने जिला प्रशासन और सरकार से सफाई कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार कर उनका शीघ्र समाधान करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि लंबे समय तक कचरा जमा होता रहा तो दुर्गंध के साथ-साथ बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि वह घरों के आसपास सफाई बनाए रखने के लिए स्वयं कचरा एकत्र कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
कुछ स्थानों से गंदगी को उठाया है। अमरनाथ यात्रा को देखते हुए 30 सफाई कर्मचारियों की व्यवस्था की गई है। जिले के तीन लॉजमेंट केंद्रों में 10-10 सफाई कर्मचारियों को तैनात किया गया है। यह दो शिफ्टों में कार्य करेंगे। आम जनता भी सहयोग करे। कचरे को एक ही स्थान पर एकत्र करें। बाजारों, गलियों और नालियों में कूड़ा न फेंकें।
- जोध राज, ईओ, नगर परिषद
कोट
कर्मचारी हड़ताल पर डटे हुए हैं। जब तक मांगें पूरी नहीं होती हड़ताल जारी रहेगी। सरकार जल्द से जल्द मांगों को पूरा करे।
- रवि रंधावा, प्रधान सफाई कर्मचारी संगठन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें