फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ओवरलोड मिनी बसें बनीं खतरा, लटककर सफर कर रहे विद्यार्थी

Thu, 04 Jun 2026 02:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
सांबा। ग्रामीण क्षेत्रों में ओवर लोड़ चलती मिनी बसें
विज्ञापन
प्रशासन और पुलिस की नहीं कर रहे कार्रवाई, लोगों में नाराजगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। ग्रामीण क्षेत्रों में मिनी बसों में ओवरलोडिंग का सिलसिला लगातार जारी है। हालत यह हैं कि कई स्कूली छात्रों को मिनी बसों के अंदर जगह न मिलने पर छतों पर बैठकर सफर करना पड़ रहा है। इसके बावजूद प्रशासन और पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं की जा रही रही है। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है।

ग्रामीण रमेश कुमार, तरसेम लाल, उत्तम सिंह और देवेंदर सिंह का कहना है कि कई मिनी बस चालक क्षमता से अधिक सवारियां बैठाते हैं। अक्सर छात्र बसों के दरवाजों पर लटक कर या पीछे बैठकर यात्रा करते दिखाई देते हैं। इससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। बसों की छतों पर बैठकर सफर करना छात्रों की जान के लिए जोखिम पैदा कर रहा है। पुलिस के नाकों से मिनी बसें गुजरती हैं, जबकि पुलिस की ओर से भी कोई रोक नहीं है। इस कारण मिनी बस चालक ओवरलोड सवारियां बैठाते हैं।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने चिंता जताई कि यह स्थिति किसी बड़े हादसे को न्योता देने के समान है। उनका कहना है कि यदि समय रहते ओवरलोडिंग पर रोक नहीं लगाई गई तो कभी भी कोई दुखद घटना घट सकती है। ग्रामीणों और अभिभावकों ने जिला प्रशासन, परिवहन विभाग और पुलिस से मांग की है कि ओवरलोडिंग करने वाले मिनी बस चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और स्कूली छात्रों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

कोट
यात्री बस व मिनी बस चालकों के साथ बैठक कर उन्हें सख्त हिदायत दी थी कि ओवरलोडिंग बंद करें अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी वाहन में बच्चे ओवरलोड मिले तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- इंस्पेक्टर विक्रम, डीटीआई ट्रैफिक विभाग सांबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें