फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: हड़ताल से सफाई व्यवस्था का कचरा

Tue, 02 Jun 2026 02:14 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
सांबा। सफाइ कर्मचारियों की हडताल पर फैली गंदगी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांबा। नगर परिषद के सफाई कर्मचारी लगातार छठे दिन भी हड़ताल पर रहे। इससे सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। हड़ताल के कारण जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए हैं और गलियों की नालियां कचरे से भर चुकी हैं। सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फैलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सफाई कर्मचारी मांगों को लेकर काम छोड़कर हड़ताल पर बैठे हुए हैं। कर्मचारी संगठन के प्रधान रवि रंधावा ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक कर्मचारी काम पर वापस नहीं लौटेंगे। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगें लंबे समय से लंबित हैं और प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने कहा कि पहले भी अमरनाथ यात्रा व नवरात्र में उन्होंने काम छोड़ो हड़ताल शुरू की थी। प्रशासन के आश्वासन पर उन्होंने हड़ताल स्थगित कर दी थी लेकिन सरकार ने उनकी मांगों का समाधान नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी नीलम सिंह संब्याल, लक्की सिंह और नरेश अंबा ने कहा कि आगामी दिनों में श्री अमरनाथ यात्रा शुरू होने वाली है। ऐसे में यदि हड़ताल लंबी खिंचती है तो कस्बे में गंदगी की समस्या और गंभीर हो सकती है।
स्थानीय निवासियों ने जम्मू-कश्मीर सरकार और संबंधित प्रशासन से अपील की है कि सफाई कर्मचारियों की मांगों पर जल्द विचार कर उनका समाधान निकाला जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें