सांबा।जिले की भड़ पाक सीमा की और आने जाने बके जहानों की जांच कार्य पुलिस कर्मी
अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा के किए कड़े इंतजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत कर दिया है। सुरक्षा एजेंसियां और सुरक्षाबल हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।
इसी कड़ी में सांबा सेक्टर के सीमावर्ती इलाकों में भी सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षाबलों ने बॉर्डर से जुड़े मार्गों पर रात के समय जगह-जगह नाकेबंदी कर वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है। इसके अलावा आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। सूत्रों के अनुसार अमरनाथ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए भारत-पाक सीमा पर निगरानी बढ़ा दी गई है तथा सीमा क्षेत्र को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। सुरक्षाबलों और पुलिस कर्मियों की संयुक्त टीमें दिन-रात गश्त कर रही हैं।स्थानीय लोगों से भी अपील की गई है कि यदि उन्हें कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस या संबंधित सुरक्षा एजेंसी को सूचित करें। प्रशासन का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।