आरएस पुरा सफाई कर्मी अपनी लंबित मांगो को लेकर कार्यालय के सामने नारेबाजी करते हुएस्रोत संवा
अस्थायी सफाई कर्मचारियों को नियमित करने, नगर परिषदों और नगर समितियों में नए पद सृजित करने की मांग उठाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। शहरी स्थानीय निकायों में कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रवि रंधावा ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों पर सरकार ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जिससे कर्मचारियों में नाराजगी है।
कई बार प्रशासन और संबंधित अधिकारियों के समक्ष मुद्दे उठाने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। इसको लेकर उन्होंने हड़ताल शुरू कर दी है। यूनियन ने मांग की है कि सात वर्ष से अधिक समय से कार्यरत अस्थायी सफाई कर्मचारियों को नियमित किया जाए, नगर परिषदों और नगर समितियों में सफाई कर्मचारियों के नए पद सृजित किए जाएं। इसके अलावा ठेकेदारी प्रथा समाप्त करने, सफाई कर्मचारियों को इंदिरा विकास योजना का लाभ देने और आवास सुविधा उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई।
यूनियन ने कहा कि मांगों को लेकर कई बार उन्होंने आंदोलन किया सरकार के आश्वासन पर स्थगित कर दिया गया लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका है। संगठन के अनुसार यदि मांगों पर जल्द फैसला नहीं लिया गया तो उनकी हड़ताल लंबी भी चल सकती है। हड़ताल के चलते बाजारों व मोहल्लों में गंदगी के ढेर लगे रहे। लोगों ने सरकार से मांग की है कि सफाई कर्मचारियों को जायज मांगों को पूरा किया जाए।