फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: हेरोइन बरामदगी मामले में आरोपी को जमानत, 30 हजार मुचलके पर रिहाई

Wed, 27 May 2026 02:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत से
विज्ञापन

30 हजार मुचलके पर रिहाई
संवाद न्यूज एजेंसी

सांबा। अतिरिक्त मुंसिफ (ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी) सांबा की अदालत ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हेरोइन बरामदगी मामले में आरोपी को जमानत दे दी है। अदालत ने आरोपी को 30 हजार रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि की जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए हैं।
मामले के अनुसार थाना सपवाल में दर्ज मामले में पुलिस ने आरोपी तुषार के कब्जे से 2.21 ग्राम हेरोइन बरामद करने का दावा किया था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस रिपोर्ट में बरामद नशीले पदार्थ को कम मात्रा बताया गया है। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने अदालत को बताया कि आरोपी को झूठे मामले में फंसाया गया है और वह जांच में पूरा सहयोग करने को तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष ने जमानत का विरोध करते हुए कहा कि आरोपी की रिहाई से जांच प्रभावित हो सकती है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने माना कि बरामदगी स्मॉल क्वांटिटी की श्रेणी में आती है और आगे हिरासत में रखने की आवश्यकता नहीं है। अदालत ने आरोपी को जांच में सहयोग करने और गवाहों को प्रभावित न करने की शर्त पर जमानत मंजूर की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें