सांबा। जिले के राजपुरा तहसील के लाला चक क्षेत्र में सोमवार दोपहर बाद बीएसएफ के वाहन की चपेट में आने से एक पैदल यात्री की मौत हो गई। मृतक की पहचान यशपाल (58) पुत्र लीला राम निवासी चक्क सद्दा राजपुरा के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए यशपाल को तुरंत उपचार के लिए दुर्घटना अस्पताल घगवाल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले का संज्ञान लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।