फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: हड़ताल से बंद रहे मेडिकल स्टोर, दवा के लिए लोग रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। ऑल इंडिया कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन सांबा के नेतृत्व में बुधवार को जिले भर में दवा विक्रेताओं ने अपनी दुकानों को बंद रखकर विरोध प्रदर्शन किया। हड़ताल के चलते सांबा, विजयपुर, रामगढ़, घगवाल, राजपुरा, सुंब तथा नड़ क्षेत्रों में सभी मेडिकल स्टोर बंद रहे। इससे आम लोगों को दवाइयों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दवा विक्रेताओं ने अपनी मांगों को लेकर एकजुट होकर प्रदर्शन किया। बाद में प्रशासन के माध्यम से सरकार तक अपनी बात पहुंचाने के लिए एसीआर सांबा अजय भारती को ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने कहा कि कैमिस्ट समुदाय लंबे समय से विभिन्न समस्याओं का सामना कर रहा है और उनकी मांगों पर उचित ध्यान नहीं दिया जा रहा।
संगठन के जिला प्रधान नीलम सिंह ने कहा कि जहां ऑनलाइन दवा खरीदारी से आम दवा विक्रेताओं का कारोबार कम हुआ है। वहीं कुछ डॉक्टर एमआर को लेकर अपनी ही पर्ची की दवा बेच रहे हैं। अब एआई के माध्यम से लोग डॉक्टर की पर्ची बनाकर ऑनलाइन दवाएं खरीद रहे हैं, वहीं विभिन्न विभागों के अधिकारी भी दवा विक्रेताओं को परेशान कर रहे हें। इससे नशा मुक्त अभियान के तहत दवा विक्रेता को ही परेशान किया जाता है। उनका कहना है कि दवा विक्रेताओं की ओर से नशा मुक्त अभियान में भाग लेकर आम लोगों को भी जागरूक कर रहे हैं। प्रशासन को अपना पूरा सहयोग दे रहे हैं। संगठन घगवाल इकाई के लुकेश शर्मा, बिट्टू शर्मा, मनोहर वर्मा के अनुसार घगवाल और राजपुरा क्षेत्र की सभी दवा दुकानें पूरी तरह से बंद रखी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें