फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: फुटबाॅल में एपीएस नोएडा ने एपीएस कंदरोरी को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांबा। कस्बे के आर्मी पब्लिक स्कूल सांबा में 14 से 16 मई 2026 तक आयोजित इंटर आर्मी पब्लिक स्कूल्स (वेस्टर्न कमांड) अंडर-17 गर्ल्स फुटबॉल टूर्नामेंट उत्साह, खेल भावना और रोमांच के साथ संपन्न हो गया।
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में वेस्टर्न कमांड के विभिन्न आर्मी पब्लिक स्कूलों की पांच टीमों ने भाग लिया। इनमें एपीएस कंदरोरी, एपीएस अंबाला, एपीएस नोएडा, एपीएस जम्मू कैंट और एपीएस तिबड़ी की टीमें शामिल रहीं। लीग आधार पर आयोजित इस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन, टीम भावना और जुझारूपन का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

तीन दिनों तक चले मुकाबलों में सभी टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। स्कूल के चेयरमैन ब्रिगेडियर शलभ पुन ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला एपीएस कंदरोरी और एपीएस नोएडा के बीच खेला गया। यह मैच बेहद रोमांचक रहा और दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। कांटे की टक्कर वाले मुकाबले में एपीएस नोएडा ने 1(4)-1(2) के स्कोर से जीत दर्ज कर चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की। एपीएस कंदरोरी ने उपविजेता रहते हुए शानदार खेल का प्रदर्शन किया, जबकि एपीएस अंबाला ने तीसरा स्थान हासिल किया।
तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता ने युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच प्रदान किया। टूर्नामेंट का सफल आयोजन स्कूल प्रशासन, आयोजन समिति, अधिकारियों और सहयोगी स्टाफ के समर्पित प्रयासों से संभव हो पाया।
विज्ञापन

समापन समारोह में विजेता और प्रतिभागी टीमों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। एपीएस सांबा के प्रिंसिपल ने सभी टीमों को शानदार प्रदर्शन और खेल भावना के लिए बधाई दी। टूर्नामेंट का समापन चेयरमैन एपीएस सांबा के मार्गदर्शन में हुआ, जिन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी खेलों में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें