फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: घगवाल राजपुरा मार्ग पर टूटी पुली की नही हुई मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले के घगवाल से राजपुरा की ओर जाने वाले मार्ग पर बनी पुली के टूट जाने से कई दिनों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। बाद में केवल मिट्टी डालकर छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू की गई। आज तक टूटी पुली की मरम्मत ही नहीं करवाई गई।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच विनय शर्मा, पूर्व सरपंच दर्शन चौधरी, पूर्व सरपंच सुरेश शर्मा आदि ने कहा कि गत अगस्त माह में भारी बारिश से सनूरा में पुली टूट गई थी। कई दिनों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही थी। केंद्रीय टीम ने भी क्षेत्र का दौरा किया था। विधायक, सांसद व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने भी टूटी पुली का जायजा लिया। लोगों को शीघ्र मरम्मत का भरोसा दिलाया लेकिन आज तक पुली की मरम्मत तक नहीं करवाई गई। लोगों ने कहा कि कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। पुली की शीघ्र मरम्मत करवाई जाए। संवाद
विज्ञापन

कोट
पुली की मरम्मत के लिए 25 लाख का फंड रखा है। टेंडर के बाद मरम्मत का काम शुरू कर दिया जाएगा।
-अभिनाष, एईई लोक निर्माण विभाग सांबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें