पुंछ। जिले में वीरवार शाम पांच बजे मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि हुई। बारिश दो घंटे तक जारी रही। देर शाम समाचार लिखे जाने तक हल्की बूंदाबांदी जारी थी।
स्थानीय निवासी हकीमुद्दीन, रियाज अहमद, अनिल कुमार, मंजीत सिंह आदि का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से भारी गर्मी पड़ रही थी। आज की बारिश और ओलावृष्टि से मौसम ठंडा होने से सबको राहत मिली है। वहीं इस बेमौसमी बरसात से मक्की, गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है। इतना ही नहीं जिले में खुबानी, आलू बुखारा आदि के फल भी ओलावृष्टि से गिर गए हैं। इससे किसानों और बागवानों को काफी नुकसान हुआ है। इसलिए सरकार को इस नुकसान का मुआवजा देना चाहिए।