फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: विधायक रंधावा के खिलाफ खौड़ थाने में एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। बाहु विधानसभा क्षेत्र के विधायक विक्रम रंधावा पर सोनिया गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर कांग्रेसियों ने खौड़ पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

खौड़ विधानसभा क्षेत्र के इंचार्ज मंगल बराल ने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों एवं राजनीतिक मर्यादाओं पर सीधा आघात बताया है। उन्होंने कहा कि देश के शीर्ष नेतृत्व के प्रति इस तरह की अपमानजनक भाषा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में भी इस प्रकार की ओछी और गैर-जिम्मेदाराना बयानबाजी जारी रही तो कांग्रेस पार्टी जोरदार विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि यह केवल एक व्यक्ति का नहीं बल्कि पूरे देश के सम्मान और लोकतांत्रिक गरिमा का प्रश्न है। दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए। इस अवसर पर उनके साथ सीनियर कांग्रेस लीडर रमेश वर्मा, पूर्व कॉरपोरेटर पवन सिंह, राजिंदर शर्मा, सुमित शर्मा, विकास शर्मा आदि गणमान्य लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें