फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एपीएस सांबा का शानदार प्रदर्शन, 3-1 से जीत हासिल की

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। आर्मी पब्लिक स्कूल (एपीएस) सांबा की तरफ से आयोजित इंटर-एपीएस क्लस्टर-1 फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का शनिवार को समापन हुआ। इस टूर्नामेंट में क्लस्टर के विभिन्न आर्मी पब्लिक स्कूलों की टीमों ने अंडर-15 और अंडर-17 बालक वर्ग में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन


अंडर-15 बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में एपीएस सांबा और एपीएस जम्मू कैंट के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। कड़े संघर्ष के बाद मैच टाई-ब्रेकर तक पहुंचा। जहां एपीएस सांबा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-1 से जीत हासिल की। एपीएस जम्मू कैंट प्रथम उपविजेता रहा जबकि एपीएस बाड़ी ब्राह्मणा ने द्वितीय उपविजेता का स्थान प्राप्त किया।
वहीं अंडर-17 बालक वर्ग के फाइनल में एपीएस सांबा ने एक बार फिर अपना दबदबा दिखाते हुए एपीएस जम्मू कैंट को 3-0 से हराकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। इस वर्ग में एपीएस जम्मू कैंट प्रथम उपविजेता रहा जबकि एपीएस कालू चक ने द्वितीय उपविजेता का स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

टूर्नामेंट के समापन अवसर पर विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कोच, रेफरी और आयोजन समिति के सदस्यों की मेहनत और समर्पण की भी सराहना की गई।
स्कूल की प्रिंसिपल ने सभी टीमों को बधाई देते हुए कहा कि खेल छात्रों में अनुशासन, टीम वर्क और सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देते हैं। यह टूर्नामेंट खेल भावना, एकता और प्रतिस्पर्धात्मक उत्कृष्टता की शानदार मिसाल बनकर संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें