फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अखनूर में “गौ सम्मान आह्वान अभियान” की तैयारियां तेज, 27 को शोभा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। अखनूर में 27 अप्रैल को प्रस्तावित “गौ सम्मान आह्वान अभियान” को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए शुक्रवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम अखनूर मुख्तार अहमद से मुलाकात कर औपचारिक रूप से अनुमति आवेदन सौंपा।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन के समक्ष अभियान की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए सहयोग की अपेक्षा जताई। उन्होंने बताया कि 27 अप्रैल को जय मां सुरभि गौशाला से भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी जो शहर के मुख्य बाजारों से होते हुए एसडीएम कार्यालय अखनूर में संपन्न होगी। यात्रा का उद्देश्य आमजन को गो संरक्षण के प्रति जागरूक करना और समाज में जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।

प्रतिनिधिमंडल ने जानकारी दी कि अभियान के तहत विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इनके माध्यम से गो सेवा और संरक्षण के महत्व को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रशासन के सहयोग से कार्यक्रम शांतिपूर्ण और अनुशासित ढंग से संपन्न होगा।
विज्ञापन


इस दौरान एडवोकेट कर्ण शर्मा, अनव लंगर, शिव बैरागी, गौरव शर्मा और राबिया खजूरिया सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने प्रशासन से जनहित में अभियान के लिए आवश्यक अनुमति और सहयोग प्रदान करने की अपील की। प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि यह अभियान न केवल अखनूर बल्कि पूरे क्षेत्र में गो संरक्षण के प्रति नई जागरूकता पैदा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें